-
छेड़छाड़ किशोरी से छेड़छाड़ करना होमगार्ड को मंहगा पडा ,परिजनों ने की पिटाई
Hathras Date : 28-06-2023 05:39:57हाथरस। होमगार्ड को किशोरी से छेड़खानी के आरोप में पीट दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि किशोरी ने होमगार्ड की हरकत की शिकायत अपने परिजनों से की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने होमगार्ड को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। छेड़खानी का ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सदर तहसील के बाहर का बताया जा रहा है। यहां 15 वर्षीय किशोरी से चाय की दुकान पर अश्लील हरकत की गई। जानकारी के मुताबिक, इसी तहसील में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड पिछले कई दिन से इस किशोरी को परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इसकी जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी तो मंगलवार को परिजनों ने कुछ अन्य लोगों के सहयोग से इस होमगार्ड को हाथरस सदर तहसील परिसर में पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। इस पर मौके मौके पर हंगामा हो गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस होमगार्ड को पकड़ कर थाने ले आई। इस होमगार्ड के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड दिनेश निवासी रोहई थाना चंदपा खिलाफ छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
