Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=31_05_23_04_56_29_79984
  • ग्राउंड रिपोर्ट हाथरस में पहली बार निकाली गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

    हाथरस में पहली बार निकाली गई
    Hathras Date : 31-05-2023 04:56:29

    हाथरस। जनपद हाथरस में प्रथम बार जोगीया से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा फीता काटकर व झण्डी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया तथा इस अवसर पर नगर विधायक अजुंला माहौर ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के समबन्ध मंे पूर्ण जानकारी देते हुए देश को ऐसी महान शख्सियत को नमन करने की बात कही। जिन्होंने मुगल काल में तोडे़ गए मन्दिरों को 80 प्रतिशत पुनः निर्माण कर आस्थाओं को जीवित रखा था। महरानी अहिल्याबाई होल्कर धार्मिक आस्थाआंे में पूर्ण विश्वास रखती थी। उन्होंने अपने कार्यकाल मंे देश के विभिन्न शिवालय स्थापित कराए। जिससे धार्मिक भावनाओं से जनता जुड़ी रही। मुगल काल में भौकाल में लोग अपने आप को धार्मिक भावनाओं के साथ जीना भी असम्भव समझने लगे थे। लेकिन समय चक्र के साथ महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मुगलांे के साथ युद्ध किया। वहीं धार्मिक भावनाओं को सुझोते हुए मन्दिरों कें निर्माण भी कराएं। वहीं उक्त कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल, मूलचन्द्र वार्ष्णेय पूर्व नगर अध्यक्ष, देवी चरण ऐडवोकेट, पूर्व ब्लौक प्रमुख उमारानी वघेल, भूदेव प्रसाद वर्मा, स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह वघेल, यादवेन्द्र वघेल, प्रेमचंद्र वघेल, दिनेश वघेल, मोरमुकुट वघेल, भगवान सिंह पाल, मोहित वघेल आदि ने माता रानी के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन कर आस्था प्रकट की।

  • नवीनतम समाचार
  • ग्राउंड रिपोर्ट हाथरस में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, दूसरे चरण के प्रचार का शाम 6 बजे तक मिलेगा मौका, 11 मई को होगा मतदान

  • Breaking PM मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर किया सरकार बनाने का दावा पेश : 9 जून को मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारी